कामां: कामां पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अनुसंधान जारी
ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना कामां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 स्थाई वारंटियों समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट मामले में 5 साल से फरार 299 सीआरपीसी में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को दबोचकर न्यायालय के आदेशों की पालना कराई। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।