बेगूसराय: कैथमा गांव में चाची ने भतीजी की निर्मम हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।जहां कलयुगी चाची ने अपनी ही 2 वर्षीय भतीजी का पहले अपहरण किया, फिर गला दबाकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। मृत मासूम बच्ची की पहचान रुपेश यादव की पुत्री वेदिका कुमारी के रूप में हुई है।