बेगूसराय: FCI थाना पुलिस ने बीहट रेलवे क्रॉसिंग के पास 252 लीटर विदेशी शराब बरामद की, SP ने दी जानकारी
FCI थाना की पुलिस ने बीहट रेलवे क्रोसिंग के निकट से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. बिहार में शराबबंदी है, बाबजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.