पटना ग्रामीण: CM नीतीश के विदेश दौरे से लौटने के बाद मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार: आवास के पास बोले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी
बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार नहीं होने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आरजेडी के सवाल पर हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के विदेश दौरे से लौट के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सरकार का कामकाज काफी अच्छे तरीके से चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।