गायघाट: जारंग हाईस्कूल में छात्राओं को कानून और अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी दी गई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग हाईस्कूल में शुक्रवार दोपहर तीन बजे में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायघाट थाना की एसआई पूजा शर्मा एवं मीता कुमारी ने छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बाल विवाह निषेध कानून तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।