मंझनपुर: बकरीद पर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट मोड में, सीओ ने महेवाघाट में पैदल मार्च कर सुरक्षा का दिया संदेश
आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने थाना महेवाघाट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों का भृमण किया है।