रायडीह: सेवा सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बेन्दवाकोना विद्यालय परिसर में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया पौधारोपण।
Raidih, Gumla | Jul 10, 2026 पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र स्थित हीरादह धाम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेन्दवाकोना परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।