रॉबर्ट्सगंज: एएसपी अनिल कुमार ने सोन नदी में डूबे बच्चों के रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया, कहा- खतरनाक जल स्रोतों के पास न जाएं लोग
एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने सोन नदी में डूबे बच्चों के रेस्क्यू ऑपरेशन का बुधवार शाम 4 बजे निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि खतरनाक जल स्रोतों के निकट लोग नहीं जाएं ऐसे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और बोर्ड लगा करके उन्हें सूचित किया जाएगा उन्होंने कहा कि लोगों के शवों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है, एसडीआरएफ अपने काम में जुटी हुई है।