बरेली: तौकीर रजा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत खारिज; बरेली के हिंदू धर्मगुरु सुशील पाठक बोले- अब जेल में ही कटेगी जिंदगी
बरेली बबाल मामले के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया। तौकीर रजा पिछले साल 26 सितंबर से जेल में बंद हैं और अब उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।