नरपतगंज: फरही में भूमि विवाद के दौरान हुए मारपीट में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान दो माह बाद अस्पताल में हुआ निधन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 6 में दो माह पूर्व हुए भूमि विवाद में मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान रविवार को नेपाल के न्यूरो अस्पताल में मौत हो गया । जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया ।