बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने बिलोचपुरा में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों पर मुकदमा दर्ज किया
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2025 शनिवार को करीब साढे दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंघावली अहीर पुलिस बिलोचपुरा गांव में शुक्रवार को करीब एक बजे जुमे की नमाज के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बिना अनुमति के जुलूस निकाला था। सोशल मीडिया पर जुलूस निकलते हुए का वीडियो वायरल होने पर 21 नामजद सहित 56 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।