बीसलपुर: टेहरी गांव के पास सब्जी लेने जा रहे ग्रामीण को कार ने मारी टक्कर, घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
गांव टेहरी निवासी लल्लन बाबू बुधवार को सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। वह जैसे ही बीसलपुर बिलसंडा हाईवे पर पहुंचे, वैसे ही तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से बीसलपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया।