चाकुलिया: कलापाथर में दिव्यांग दिवस पर कुंवर टुडू को मिली नई व्हीलचेयर, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने की मदद
चाकुलिया प्रखंड के कलापाथर पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को शाम 7 बजे वर्षों से बीमार कुंवर टुडू के लिए राहत की पहल की गई। वर्ष 2022 में घर की दीवार गिरने से घायल होकर पैरालिसिस से पीड़ित कुँवर टुडू से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें नई व्हीलचेय