मंडला: मंडला SDM सोनल सिडाम ने बाकोरी एवं सेमरखापा में गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा शुक्रवार को दोपहर 2:00 कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी के साथ अनुविभाग मंडला अंतर्गत संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों बाकोरी एवं सेमरखापा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्य की प्रगति, व्यवस्थाओं तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया ।