जमुई: थेगुआ में पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के थेगुआ नदी किनारे बगीचा में बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब सनकी पति सौरभ उर्फ सोनू ने अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी उषा देवी की हत्या कर शव को थेगुआ नदी किनारे बगीचा में ले जाकर जला दिया। मृतका की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के सगदाहा निवासी स्वर्गीय सुधीर मंडल की (28) पुत्री उषा कुमारी के रूप में की गई है।