जमुई: भाजपा कार्यालय में प्रोफेशनल मीट सह प्रदर्शनी का आयोजन, विकास कार्यों की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 भाजपा जिला जमुई द्वारा बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब जिला कार्यालय में भव्य प्रोफेशनल मीट सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की, जबकि उद्घाटन प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, जिला प्रभारी लालमोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।