जमुई: अलखजरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 10 लोग घायल, सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 अलखजरा गांव में बुधवार की सुबह 9:00 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडे व तेज धार हथियार चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से सात लोग तो दूसरे पक्ष से तीन लोग यानि कुल 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।