बिछुआ ग्राम में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिछुआ में पेय जल की जटिल समस्या सामने आने के बाद,ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चक्का जाम कर दिया था,वहीं मामले की जानकारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह तेकाम को लगते ही संबंधित अधिकारी से चर्चा कर खराब पड़े हैंडपंप को सुधरवाया गया,जिसके बाद ग्रामीणों को लंबे समय से बनी पेय जल की समस्या से निजात मिली है।