गुड़ा जमुनिया ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन कहा खदान संचालक की धमकियों से डरा हुआ है पूरा गांव
दरअसल कटनी जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुड़ा जमुनिया ग्राम में,आरके अग्रवाल खदान संचालक के द्वारा एक आदिवासी मजदूर को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा गया,आदिवासी युवा के साथ हुए इस अत्याचार का विरोध जताना ग्रामीणों को महंगा पड़ना शुरू हो गया।खदान संचालक के मैनेजर के द्वारा ग्रामीणों को धमकियां देंना शुरू कर दी है।