मझगवां में 4 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को कटनी एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही कर ग्राम मझगवां में सहकारिता विभाग को हस्तांतरित शासकीय भूमि खसरा नंबर 161 कुल रकवा 2.64 हेक्टेयर में से 0.64 हेक्टेयर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।