बटियागढ़: बटियागढ़ पहुंचे कलेक्टर सुधीर कोचर, जूड़ी नदी का जायजा लिया और अधिकारियों को दिए निर्देश
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बटियागढ़ पहुंचे कलेक्टर ने बटियागढ़ में जुड़ी नदी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया ,इसके बाद राजस्व और पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए,कलेक्टर ने सुनिश्चित किया की बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोई भी राहगीर या वाहन चालक पुल पार न करे,बस्ती में बाढ़ का पानी न जाए