बटियागढ़: विपतपुरा गांव के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर, ट्रैक्टर चालक घायल, बटियागढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के विपतपुरा गांव के पास ट्रैक्टर एवं कार में जोरदार टक्कर हो गई..टक्कर इतनी भीषण हुई कि ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंटकर क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में ट्रैक्टर चालक भगवत सिंह निवासी अनगौर जिला छतरपुर घायल हुआ जिसे अस्पताल भेजा गया घटना की सूचना पर आज सोमवार सुबह 10 बजे बटियागढ़ थाना से प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटेल स्टाफ के साथ मौके पँहुचे