जगदलपुर: बीजेपी ने पीजी कॉलेज के सामने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को दोपहर 2 बजे महिला आरक्षण के लिये लाये गये नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं का पुतला फूंका। धरमपुरा पीजी कालेज के सामने कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दीपक बैज का पुतला दहन करते हुये भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।