जगदलपुर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम समाज को दी बधाई
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा ईद-उल-अजहा का यह पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण का प्रतीक है। यह त्योहार हमें हजरत इब्राहिम के महान त्याग और ईश्वर के प्रति उनके अटूट समर्पण की याद दिलाता है। हमारे देश की सबसे बड़ी खूबसूरती यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब है, जहाँ हम सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों की खुशियों में शामिल होते हैं।