कुम्हेर: नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की उड़ रही हैं धज्जियां, नगर पालिका प्रशासन गंदगी को लेकर नहीं है गंभीर
कुम्हेर नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं गंदगी के ढेरों पर आवारा जानवरों का आतंक और बदबू आने से लोग भारी परेशान है लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत भी की लेकिन नगर पालिका प्रशासन के जूं तक नहीं रेंगी, गौरव पथ सैनी मोहल्ला बड़ा मोहल्ला रावण मोहल्ला तिलक दरवाजा भरतपुर दरवाजा आदि स्थानों पर गंदगी के ढेरों से आमजन परेशान है