रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में उठाईगिरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर डिक्की में रखे 59 हजार रुपए चुरा लिए। पीड़ित सूरज पटेल, जो मुड़पार में कृषि दवाई दुकान चलाते हैं, अपनी मां के साथ स्टेट बैंक से पैसे निकालकर कार में रखे थे।