कोरांव: तराव में दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किए गए रेफर, एक की हालत नाजुक
कोरांव थाना क्षेत्र के तराव गांव में बुधवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पसना गांव निवासी 38 वर्षीय अनुग्रह सिंह (पुत्र रामलाल सिंह) कोरांव बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।