गोगरी: गोगरी में दिव्यांगजन कल्याण समिति की बैठक, जनगणना में विशेष कॉलम की उठी मांग
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे तक दिव्यांगजन कल्याण समिति के शिष्टमंडल की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा वर्ष 2026 की जनगणना में दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष कॉलम नहीं होने को लेकर नाराजगी रहा। संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि