सुल्तानपुर: शहर के सीताकुंड स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में आयोजित हुआ पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण समारोह
शहर के सीताकुंड स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय प्रबंधक संदीप सिंह व प्रिंसिपल साक्षी श्रीवास्तव ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। वहीं, छात्रों को ट्रॉफी और पदक भी दिए गए।