सुल्तानपुर: संघ पदाधिकारी अजय गुप्ता ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स के प्रतिनिधित्व समिति के सदस्य नियुक्त
वरिष्ठ जीएसटी व आयकर अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता को 2024 अवधि के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की जीएसटी और अप्रत्यक्ष कर प्रतिनिधित्व समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संचालक भी हैं। उनकी नियुक्ति पर जीएसटी व आयकर अधिवक्ता साथियों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।