सुल्तानपुर: गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए सुल्तानपुर में कांग्रेस ने की तैयारी, जिला स्तर पर बनाया गया 57 पदाधिकारियों का संगठन
गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद को जिताने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने 57 लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी है। 11 लोगों उपाध्यक्ष, 12 लोगों को महासचिव और 29 लाेगों को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। वही एक कोषाध्यक्ष एक सह कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता और एक को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।