सुल्तानपुर: गठबंधन प्रत्याशी ने सुल्तानपुर में दी जानकारी, झाड़ू लेकर मेनका गांधी को भगाएगा पिछड़ा-अतिपिछड़ा वंचित समाज
गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद के बोल बिगड़ गए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी को लेकर बेतुका बयान दे रहे। उन्होंने कहा है मेनका गांधी को पिछड़ा, अतिपिछड़ा, शोषित, वंचित जो समाज है झाड़ू लेकर भगाएगा। मैं गांव-गांव, घूम-घूमकर अवलोकन कर लिया हूं। वीडियो शुक्रवार को सपा कार्यालय का बताया जा रहा है।