मोतिगरपुर के नानेमऊ गांव निवासी दिवाकर निषाद और अरुण निषाद गुरुवार देर रात कस्बे में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अरुण निषाद की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पीएम में भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।