आहोर: आहोर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, वाहन रैली निकाली गई
Ahore, Jalor | Apr 11, 2025 उपखंड मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई, वाहन रैली निकाली। माली समाज द्वारा शुक्रवार को ज्योतिबा फुले जन्म उत्सव पर शहर में वाहन रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में माली समाज के युवा शामिल हुए,और जयकारे लगाते हुए रैली निकाली। इस दौरान व्यापारियों व शहर वासियों ने जगह-जगह फूल बरसा कर रैली का स्वागत किया।