नबीनगर: गम्हरिया में ब्रजपात से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया में ब्रजपात से एक व्यक्ति कि मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सेवईपट्टी थाना के ग्राम रामपुर निवासी परीक्षण बैठा उम्र 44 साल के रूप में की गई।