शामली। कौशाम्बी विहार में जल निकासी और नाले के निर्माण को लेकर शनिवार को सभासद अनिल उपाध्याय और कॉलोनीवासियों के बीच विवाद हो गया। नगर पालिका परिसर में मामला बढ़ने के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
सभासद ने चेयरमैन अरविंद संगल समेत कुछ लोगों पर हमला कराने का आरोप लगाया, जबकि कॉलोनीवासियों ने करीब दो साल से जलभराव की समस्या का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
Baraut, Bagpat | Sep 20, 2026