बड़ौत में पुलिस और भाकियू भानु गुट के किसानों में नोकझोंक
बागपत के बड़ौत में रविवार को पुलिस और भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को नजरबंद करने पहुंची पुलिस का किसानों ने विरोध किया।
बताया गया कि किसान बड़ौत कोतवाली में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ धरना देने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने राजीव चौधरी को नजरबंद करने की कार्रवाई की, जिसको लेकर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
इसके बाद किसान बड़ौत कोतवाली पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।
स्थान: बड़ौत, बागपत
Baghpat Police
#Baghpat #Baraut #BhartiyaKisanUnion #BhanuGat #Farmers #Police #BarautNews #BaghpatNews #BreakingNews
Baraut, Bagpat | Sep 20, 2026