ऊंचाहार: ओझा का पुरवा कंदराँवां गांव में मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने एसपी से लगाई गुहार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ओझा का पुरवा कंदराँवां गाँव की रहने वाली साकिरा बानो के साथ बीते दिनों पति समेत अन्य ससुरालीजनों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिससे महिला के शरीर के कई हिस्सों में गम्भीर चोटें आई थी, पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था।महिला ने आरोप लगाया कि, केस दर्ज होने पर पुलिस ने विधिक कार्यवाई नहीं की है।पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।