कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल जो रोंगटे खड़े कर दे! छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती पार दुर्गम जंगलों में गिरदावरी (फसल सर्वे) के लिए निकले राजस्व विभाग के तीन जांबाज कर्मचारी लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पिछले पांच दिनों से फंसे हुए थे। करीब 80 किलोमीटर तक बीहड़ रास्तों पर पैदल सर्वे करने के दौरान पटवारी विजयेंद्र पाल शाह के पैर में गंभीर चोट और संक्रमण हो गया, जबकि पटवारी हरिशंकर यालम और राजस्व निरीक्षक अनिल भास्कर भी तेज बुखार से जूझ रहे थे। चारों तरफ उफनती नदी और कट चुके रास्तों के बीच इन कर्मचारियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया।
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और हेलिकॉप्टर भेजकर तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर जिला मुख्यालय पहुंचाया। बीजापुर लाते ही उन्हें तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है। इसके साथ ही प्रशासन इंद्रावती पार फंसे आम ग्रामीणों को भी सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाने का मानवीय अभियान लगातार चला रहा है। अपने कर्तव्य के लिए जान जोखिम में डालने वाले इन निष्ठावान कर्मचारियों के जज्बे को सलाम!
#Bijapur #Chhattisgarh #RescueOperation #SaluteToDuty #IndravatiRiver #CGNews #Bastar #FatafatNews