बिहारीगंज: स्टेशन पर चला टिकट जांच अभियान, काउंटर पर उमड़ी भीड़; 20 मिनट लेट हुई ट्रेन
बिहारीगंज रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। सीटीटीआई टीम और आरपीएफ की अचानक कार्रवाई से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। टिकट काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ने के कारण बिहारीगंज–पूर्णिया कोर्ट सवारी गाड़ी संख्या 75223 डाउन करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।