झालरापाटन: झालावाड़ अस्पताल में संदिग्ध मौत के बाद युवक की पहचान, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, मृतक दिल्ली का था
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में संदिग्ध हालात में मृत युवक का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की पहचान उत्तम नगर, दिल्ली निवासी समीर कौशिक के रूप में हुई है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को एसआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी।