संडीला: हरियाणा ब्रांड की शराब कांड में कई चौकाने वाले तथ्य आये सामने, लोकल स्तर पर भी होती थी सप्लाई
Sandila, Hardoi | May 24, 2026 कछौना पुलिस द्वारा 4 लग्जरी कारों में हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद करने के सम्बंध में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, इस शराब को हरियाणा के सोनीपत से बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर ले जाया जाता था। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम के मुताबिक जिन कारों में यह शराब ले जाई जाती थी मालिक को 22 हजार और ड्राइवर को 7 हजार रुपये मिलते थे।