कटघोरा: पोड़ी-उपरोड़ा इलाकों में दो दिनों से अंधेरे में ग्रामीण, आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था की लापरवाही को उजागर किया
जिले में पिछले दिनों आए तेज आंधी-तूफान का असर अब भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ इस घटना ने विद्युत विभाग की तैयारियों और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।