कांके: धुर्वा जगन्नाथ मंदिर में निर्जला एकादशी पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की पूजा-अर्चना
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2025 धुर्वा जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे निर्जला एकादशी पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से झारखंड में सदैव सौहार्द और विकास बना रहे। पूजा उपरांत उन्होंने भक्तों के साथ महाभोग प्रसाद भी ग्रहण किया।