चौपारण: रामनवमी हिंसा, नशा और अंधविश्वास पर यशवंत सिन्हा की कड़ी टिप्पणी
रामनवमी हिंसा और नशे पर यशवंत सिन्हा की चिंता. प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रामनवमी जुलूस में हुई हिंसा, हथियारों के प्रदर्शन और बढ़ते नशे पर चिंता जताई।उन्होंने जुलूस में घातक हथियारों पर प्रतिबंध और डीजे साउंड लिमिट तय करने की मांग की। साथ ही अफीम खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की।