देवबंद: नागल में क्लीनिक से मरीज का मोबाइल चोरी, पेट्रोल पंप पर बाइक चोरी का प्रयास, दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद
नागल कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहराने लगी है। स्टेट हाईवे स्थित नवजीवन क्लीनिक में एक चोर ने घुसकर भर्ती मरीज का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पूरी वारदात क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।