आगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज मंगलवार सुबह 11 बजे सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर और जनसुनवाई का सफल आयोजन हुआ।शिविर में कुल 21 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किया गया।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने नागरिकों से संवाद कर भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाएगा।