बाबई: चांदोन में स्थित श्री गणपति वेयर हाउस में उपार्जन केंद्र के शुभारंभ में शामिल हुए सांसद
शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ग्राम चांदोन में स्थित कृषक सेवा सहकारी समिति के केंद्र श्री गणपति वेयरहाउस में ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के शुभारंभ में शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने केंद्र का शुभारंभ कर समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए।