बाबई: आरी में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला अनामिका पिता भगवान दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी आकाश,केसरबाई और रानू तीनों ने मिलकर फरियादी महिला से ग्राम आरी में उसके घर के सामने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।