डुमरांव: ढेलवानी मुहल्ले से बच्ची को चुराने और लॉकेट छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Dumraon, Buxar | May 4, 2026 डुमरांव थानाक्षेत्र के ढेलवानी मुहल्ले के समीप एक बच्ची को लेकर भागने और उसके गले से सोने का लॉकेट छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।